UP: फतेहपुर की बदहाल परिवहन व्यवस्था पर विधायक का बड़ा प्रहार, परिवहन मंत्री के सामने रखी मांग

UP: फतेहपुर के जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था को लेकर विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह पटेल ने प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाया। विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुगम परिवहन सुविधा मिलनी चाहिए और इसके लिए बसों का बेड़ा तत्काल बढ़ाया जाना जरूरी है।

विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने प्रमुख रूप से जहानाबाद से साढ़ होते हुए कानपुर तक नियमित बस सेवा शुरू करने की मांग रखी। साथ ही क्षेत्र में आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की मांग भी की।उन्होंने कस्बा जहानाबाद स्थित रोडवेज बस स्टेशन के निर्माण और विकास का मुद्दा भी मजबूती से उठाते हुए इसे पीपीपी मॉडल पर जल्द तैयार कराने की मांग की।

Also Read: रायबरेली: PWD ठेकेदारों का हल्ला बोल, 6 गुना जुर्माने और बजट की कमी पर खोला मोर्चा

विधायक ने कहा कि बेहतर परिवहन व्यवस्था क्षेत्र के विकास और आम जनता की सुविधा के लिए बेहद जरूरी है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने विधायक की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए जल्द बसों का बेड़ा बढ़ाने और आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)