UP: पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव हरैटी में उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव की सड़क के पास खेतों में एक युवक का शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त रोहन राठी के रूप में हुई, जो गांव के वर्तमान ग्राम प्रधान विवेक राठी के इकलौते पुत्र थे ओर 12वीं कक्षा में पढ़ता था। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। घटना के बाद से गांव वालों में भारी आक्रोश बना हुआ है। माहौल को देखते हुए एहतियातन मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
जानिए क्या है पूरा मामला?
Advertisement
जानकारी के अनुसार, सुबह जब क्षेत्र के किसान अपने खेतों की ओर जा रहे थे, तब उन्होंने शव देखकर प्रधान विवेक राठी को सूचित किया। मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा पहचान किए जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एसपी सिटी अमृत जैन, सीओ सदर सुनील कुमार और स्थानीय थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द से जल्द सफल अनावरण करने के लिए 3 विशेष टीमों का गठन किया गया है। इसके अलावा सीसीटीवी, जीपीएस, सीडीआर और एसओजी (SOG) की तकनीकी सहायता से आरोपियों की तलाश की जा रही है।
ALSO READ: Ghazipur: हत्या के मामले में 3 दोषियों को उम्रकैद, 20-20 हजार का जुर्माना
भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष नवीन राठी और ग्रामीणो ने हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों के अनुसार, उनकी किसी से कोई पुरानी रंजिश नहीं थी। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद रहकर स्थिति को नियंत्रित किए हुए है और विभिन्न कोणों से मामले की गहनता से जांच कर रही है।



