UP: चंदौली में इलिया थाना पुलिस ने गोवंशों को कथित तौर पर वध के लिए ले जाने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो गोवंश, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, नकदी और पर्स बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी
पुलिस के अनुसार, इलिया थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय के नेतृत्व में टीम को सूचना मिली थी कि बरांव गांव से दो गोवंशों को पैदल ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलिया-धरौली मार्ग पर बरांव मोड़ के पास घेराबंदी कर दी। इसी दौरान दोनों युवकों को गोवंशों के साथ पकड़ लिया गया।
Also Read:अमेठी: गोवंश तस्करी पर यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद चार आरोपी गिरफ्तार
बिहार के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पीयूष कुमार (23) पुत्र हरिमंगल राम और शिवकुमार (22) पुत्र दीनाराम के रूप में की है। दोनों ग्राम भेवार, थाना चांद, जनपद कैमूर भभुआ, बिहार के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने उनके पास से मोटरसाइकिल संख्या UP67AH8412, दो मोबाइल फोन, 100 रुपये नकद और एक पर्स भी बरामद किया है।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर इलिया थाने में मु0अ0सं0 82/2026 दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/8 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
Also Read: ‘युवती के अपहरण से धर्म परिवर्तन तक…’, सहारनपुर पुलिस का बड़ा खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस टीम में ये अधिकारी रहे शामिल
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय, उपनिरीक्षक असगर, उपनिरीक्षक राकेश कुमार राय, कांस्टेबल सूरज पटेल और कांस्टेबल शिवम सिंह शामिल रहे।
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

















































