UP:फतेहपुर के थाना थरियांव पुलिस की 19/20 अगस्त की रात पश्चिमी बाईपास थरियांव से जयसिंहपुर जाने वाले मार्ग के पास बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से 22 वर्षीय आरोपी साहिल कुरैशी घायल हो गया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल फतेहपुर भेजा गया।
अपराधी से जुड़ी जानकारी
पुलिस के अनुसार घायल आरोपी साहिल कुरैशी पुत्र शरीफ निवासी ग्राम जमरावां, थाना हुसैनगंज, दो मुकदमों में वांछित था। उसके खिलाफ थाना थरियांव में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 63/2026 में धारा 303(2), 317(2), 317(4), 317(5), 61(2) बीएनएस (BNS) तथा मुकदमा अपराध संख्या 85/2026 में धारा 331(4), 305, 317(2), 317(4), 317(5), 61(2) बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज है।
ALSO READ: Gonda: गैंगस्टर एक्ट में वांछित सूरज सिंह गिरफ्तार, कोतवाली नगर पुलिस ने भेजा न्यायालय
मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। जामा तलाशी में एक हजार रुपये नकद भी मिले।
पुलिस के मुताबिक साहिल कुरैशी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। अब तक की जांच में उसके खिलाफ फतेहपुर जनपद के विभिन्न थानों में 12 अभियोग पंजीकृत पाए गए हैं। पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। मामले में थाना थरियांव पुलिस द्वारा नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)


















































