मुरादाबाद: ग्राम पंचायत रानियाढेर क्षेत्र में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के कई गांव प्रभावित हुए हैं। जलस्तर बढ़ने के कारण लिंक मार्ग कटने से ग्रामीणों और किसानों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मौके पर नायब तहसीलदार सदर, लेखपाल सहित संबंधित राजस्व विभाग का स्टाफ मौजूद रहा और ग्रामीणों की समस्याओं का जायजा लिया गया। किसानों और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कराने का प्रयास किया गया।
ग्रामीणों और किसान संगठनों का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों से हर वर्ष कोसी नदी में पानी आने के कारण आसपास के कई गांव प्रभावित होते हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और शासन से नदी के जलस्तर बढ़ने से होने वाले नुकसान से बचाव के लिए स्थायी इंतजाम कराने की मांग की है।
Also Read: छात्रहितों को लेकर परिषद का विकास भवन पर प्रदर्शन, सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार ज्ञापन और सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री समेत शासन-प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि जलभराव और नदी के पानी से जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं, उनका सर्वे और नुकसान का आकलन कराया जाए तथा नियमानुसार प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाए।
इस दौरान अविनाश कुमार चौहान, मंडल किसान यूनियन, जिला दसवीं राजपूत करणी सेवा, ग्राम प्रधान धनिया ठेठ अनुज कुमार बिट्टू, नरेंद्र कुमार, विशाल चौहान, सुन पाल जाटव, नरेश जाटव, मिथुन जाटव, अभिषेक और अरुण सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।



















































