UP: आगरा में 10 तेंदुओं की खाल बरामद, अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

आगरा: थाना सैंया क्षेत्र में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आगरा वन प्रभाग, आगरा पुलिस और वाइल्डलाइफ एसओएस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। संयुक्त टीम ने एक होटल में छापेमारी कर 10 तेंदुओं (लेपर्ड) की खाल के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Also Read: UP: सीतापुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सौंपा ज्ञापन

इस कार्रवाई को वन्यजीव अपराध के खिलाफ हाल के समय की सबसे महत्वपूर्ण सफलताओं में माना जा रहा है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस गिरोह की गतिविधियों पर पिछले करीब तीन महीने से लगातार नजर रखी जा रही थी। आरोपियों तक पहुंचने के लिए टीम ने ग्राहक बनकर तेंदुए की खाल खरीदने की योजना बनाई। जब सौदा तय हुआ तो आरोपियों को सैंया क्षेत्र के एक होटल में बुलाया गया, जहां पहले से मौजूद संयुक्त टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Also Read: UP: सीतापुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सौंपा ज्ञापन

कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सतपाल नाथ निवासी फरीदाबाद (हरियाणा), भोगीराम आदिवासी निवासी शिवपुरी (मध्य प्रदेश), गब्बर निवासी मुरैना (मध्य प्रदेश) और भगत सिंह निवासी हरियाणा के रूप में हुई है। इनके कब्जे से 10 तेंदुओं की खाल बरामद की गई है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)