UP: चंदौली के जगदीशपुर बगीचा में शनिवार को समाजवादी पार्टी की पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बूथ और सेक्टर प्रभारियों के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। बैठक में आगामी चुनावों को लेकर संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा की गई।
बूथ स्तर पर मजबूती पर दिया गया जोर
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधान बाबूलाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर एकजुट होकर काम करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पार्टी की सफलता से गरीबों, पिछड़ों, दलितों और वंचित वर्गों को उनके अधिकार दिलाने का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाजवादी विचारधारा को घर-घर पहुंचाने की अपील की।
Also Read: Om Prakash Rajbhar का X हैंडल, BJP IT Cell और सुभासपा की सियासत
सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश
वक्ताओं ने कहा कि पार्टी नेतृत्व का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को न्याय और सम्मान दिलाना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कई वर्ग स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं, इसलिए सभी समुदायों को साथ लेकर संगठन को और मजबूत करने की आवश्यकता है। साथ ही कार्यकर्ताओं से संयमित भाषा के प्रयोग और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की भी अपील की गई।
नेताओं ने रखे अपने विचार
बैठक में सूचित कनौजिया, डॉ. एहसान, डॉ. जीव विश्वकर्मा, जिला पंचायत सदस्य आनंद सिंह, अरविंद पासवान और प्रधान श्यामलाल पांडे सहित कई नेताओं ने अपने विचार साझा किए। सभी वक्ताओं ने संगठन के विस्तार और जनता के बीच सक्रिय रहने की जरूरत पर बल दिया।
सैकड़ों कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी
इस अवसर पर मिट्ठू यादव, पप्पू यादव, गप्पू सिंह, पप्पू पांडेय, जसवंत यादव, गणेश जी, इंदल, बसंत गुप्ता, रामाश्रय, बनारसी बियार, अजीत, संतोष प्रधान, तेजवाली और संजय समेत सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आगामी चुनावों के मद्देनजर बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क अभियान को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।











































