UP: अमेठी में तबादला एक्सप्रेस, कई दरोगा और सिपाहियों के कार्यक्षेत्र बदले

UP: अमेठी जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत कई उपनिरीक्षकों (सब इंस्पेक्टर) और कांस्टेबलों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

तबादला सूची के अनुसार, अमेठी कोतवाली में तैनात सब इंस्पेक्टर रमेश यादव को रामगंज थाने भेजा गया है, जबकि संग्रामपुर थाने में तैनात राम प्रकाश यादव को डायल-112 में स्थानांतरित किया गया है। शिवरतनगंज थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर मदन कुमार का पूर्व तबादला निरस्त कर दिया गया है।

Also Read: बरेली: सेलिब्रिटी स्टाइल में हुई विदाई, हाफिजगंज रवाना हुए इंस्पेक्टर संतोष कुमार

वहीं, चंद्र भूषण सिंह यादव को प्रभारी चौकी गौरीगंज से प्रभारी सम्मन सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कृपाशंकर सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी गौरीगंज बनाया गया है।

हेड कांस्टेबल विनय कुमार सिंह को शिवरतनगंज से पीपरपुर तथा इसरार अली को फुरसतगंज से मुंशीगंज भेजा गया है। अनिरुद्ध का तबादला फुरसतगंज से कमरौली किया गया है। सुरेंद्र वर्मा को पुलिस लाइन से जायस तथा कृष्णानंद चौबे को पुलिस लाइन से मुंशीगंज भेजा गया है। जय प्रकाश पटेल को संग्रामपुर से जामो और सौरभ को अमेठी से गौरीगंज स्थानांतरित किया गया है।

इसके अलावा, जितेंद्र को कमरौली से गौरीगंज, अवनीश मौर्य को भाले सुल्तान से मुंशीगंज, प्रवीण कुमार को अमेठी से जगदीशपुर तथा पंकज को पुलिस लाइन से डीसीआरबी भेजा गया है। देवव्रत सिंह को डायल-112 से मुसाफिरखाना और राम सजीवन को पुलिस लाइन से गोपनीय शाखा में तैनाती दी गई है।

Also Read: SSC ऑनलाइन परीक्षा में धांधली! ग्रेटर नोएडा में STF की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार

महिला पुलिसकर्मियों में भी फेरबदल किया गया है। सुनीता देवी को पुलिस लाइन से फुरसतगंज, रंजना गुप्ता को जामो से गौरीगंज, हरप्रीत कौर को महिला थाना से सीओ तिलोई कार्यालय तथा अनामिका द्विवेदी को सीसीटीएनएस जामो से मुसाफिरखाना भेजा गया है। आकांक्षा सिंह को इन्हौना से जगदीशपुर और मांडवी सिंह को फुरसतगंज से कमरौली स्थानांतरित किया गया है।

पुलिस विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले में बेहतर पुलिसिंग और कार्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)