आगरा: ताजगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक बंद मकान से महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना यूपी-112 के माध्यम से पुलिस को मिली, जिसके बाद थाना पुलिस, एसीपी ताज सुरक्षा और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। मकान के बाहर ताला लगा हुआ था, जिसे खुलवाने पर अंदर महिला का शव बरामद हुआ।
Also Read: कांवड़ यात्रा 2026: सहारनपुर में 85 सेवा शिविर तैयार, प्लास्टिक पर रहेगा पूरा प्रतिबंध
पुलिस के अनुसार, मृतका के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला ने फरहान नामक युवक से प्रेम विवाह किया था और वह मूल रूप से झांसी की रहने वाली थी। घटना के बाद से उसका पति फरहान फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस उपायुक्त नगर/अपराध हिमांशु गौरव ने बताया कि तहरीर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

















































