UP: नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में युवक की मंदिर में पिटाई, तीन हिरासत में

UP: मुजफ्फरनगर जनपद में एक दलित युवक की मंदिर प्रांगण में बेरहम पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग लात घुसो और बेल्ट से युवक को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पीटने वाला युवक मंदिर में साफ सफाई का काम करता था और वह मोहल्ले की एक नाबालिक युवती का यौन शोषण करता आ रहा था।

जिसकी जानकारी जब सोमवार को युवती के परिजन और मोहल्ले वालों को हुई तो उन्होंने मंदिर में पहुंचकर युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराकर मामले को शांत कराया।

Also Read: UP: अमेठी में लेखपाल की पिटाई से मचा हड़कंप, वीडियो वायरल, SDM ने तहसीलदार को सौंपी जांच

दरसअल नगर कोतवाली क्षेत्र के गऊशाला रोड पर स्थित माता के मंदिर में सत्येंद्र नाम का एक दलित युवक साफ सफाई करने का काम किया करता था। आरोप है कि ये युवक मोहल्ले की एक नाबालिक युवती का यौन शोषण करता था। जिसकी जानकारी आज जब पीड़ित युवती के परिजन और मोहल्ले वालों को हुई तो गुस्साए लोगों ने मंदिर में पहुंचकर इस युवक की जमकर पिटाई कर दी।

जिसकी सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने बामुश्किल भीड़ को शांत कराकर घायल युवक को उपचार के लिए जहां अस्पताल में भर्ती कराया तो वहीं पुलिस ने इस मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर युवक की पिटाई करने वाले तीन लोगों को हिरासत में लेकर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Also Read: सुल्तानपुर: लेखपालों ने जमा किए बस्ते, अतिरिक्त काम से किया किनारा, मांगों को लेकर प्रदर्शन

जिसकी अधिक जानकारी देते हुए जहाँ एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि आज 112 के माध्यम से कोतवाली नगर को सूचना प्राप्त हुई। की गौशाला रोड पर एक व्यक्ति के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा। उसके बाद पुलिस द्वारा गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। संबंधित व्यक्ति जो इस मारपीट में इंवॉल्वड थे। उन्हें चिन्हित किया गया है। इन लोगों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कारवाही प्रचलित है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)