Home UP News मुजफ्फरनगर में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत पर बवाल, अंतिम संस्कार से...

मुजफ्फरनगर में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत पर बवाल, अंतिम संस्कार से परिजनों का इनकार

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के खरड़ गांव में 70 वर्षीय जयसिंह की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या के बाद मामला गरमा गया है। बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है।

परिजनों का आरोप है कि जयसिंह के साथ दबंगों ने लात-घूंसों और डंडों से बेरहमी से मारपीट की थी। गंभीर रूप से घायल जयसिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।मामले की जानकारी मिलते ही कश्यप समाज के खाप चौधरी डॉक्टर सोनू कश्यप समेत समाज के अन्य लोग गांव में पहुंच गए हैं। ग्रामीणों और परिजनों में घटना को लेकर आक्रोश है।

Also Read: आज़म खान को बड़ा झटका! इनकम टैक्स विभाग ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट का 12AB रजिस्ट्रेशन रद्द किया

परिजनों और समाज के लोगों ने मौके पर जिलाधिकारी और एसएसपी को बुलाने की मांग की है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए एनकाउंटर और आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग भी उठाई जा रही है।परिजनों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई और आश्वासन नहीं मिलता, तब तक वे जयसिंह के शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

घटना के बाद गांव में पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। परिजनों और समाज के लोगों की मांगों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बातचीत किए जाने की बात सामने आ रही है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)