गाजीपुर : उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां लड़की का आरोप है कि, साहब मेरे गांव का रहने वाला लड़का मुझसे झूठा प्रेम का अफवाह पूरे गांव में फैला कर मुझे बदनाम कर शादी करने के लिए कहता है. और मना करने पर गाली गलौज तक करता है.
बता दें इतना ही नहीं मेरे माता-पिता जहां भी शादी तय करते हैं वह उन लोगों से गलत गलत बातें बोलकर मेरी शादी तुड़वा देता है. और इसके अलावा हमारे माता-पिता को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है मेरी शादी कई जगह तय होने और इस युवक के चलते कटने की वजह से मेरे माता-पिता काफी परेशान है. इस तरह का आरोप लगाते हुए युवती ने गहमर थाना में शिकायत किया जिस पर गहमर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.
एक तरफा मोहब्बत
आजकल लड़की के ना चाहते हुए भी लड़कों के द्वारा एक तरफा मोहब्बत का मामला लगातार आ रहा है. जहां 2 दिन पूर्व बिहार के बक्सर जनपद में दुल्हन को जयमाल के मंच पर सरफिरे आशिक के द्वारा गोली मारने का मामला सामने आया. वहीं गाजीपुर में भी एक हैरान करने वाला मामला आया लेकिन गाजीपुर के गहमर थाना क्षेत्र में इसे थोड़ा सा अलग मामला आया. लेकिन यह भी मामला एक तरफा मोहब्बत वाली है जिससे पीड़ित होकर युवती को पुलिस का सहारा लेना पड़ा.
युवक जबरदस्ती शादी की बात करता है
युवती ने गहमर पुलिस को शिकायत पत्र देते हुए बताया कि वह जिस गांव की रहने वाली है उसी गांव का एक युवक पूरे गांव में उससे झूठी मोहब्बत करने का अफवाह फैलाया हुआ है. जिसके चलते उसे घर से बाहर निकलना भी दुभर हो गया है. इतना ही नहीं अगर आते-जाते कहीं रास्ते में मिल जाता है तब उसे जबरदस्ती पकड़ उससे शादी की बात करता है. और जब युवती शादी करने से इंकार करती है तब वह गाली देते हुए युवती और उसके घर वालों को जान से मारने की धमकी देने लगता है.
विभिन्न धाराओं में युवक पर मुकदमा दर्ज
इतना ही नहीं युवती के माता-पिता अपनी बेटी की शादी के लिए जहां कहीं भी बात चलाते हैं वह युवक वहां जाकर लड़की के बारे में गलत बातें बोलकर शादी भी काट देता है. जिसे सिर्फ युवती ही नहीं उसके माता-पिता भी काफी परेशान है, और उसकी जान से मारने की धमकी से काफी डरे और सहमे हैं, इन्हीं सब बातों को लेकर अब युवती ने कडे कदम उठाते हुए इस बात की शिकायत गहमर पुलिस से किया। पुलिस ने भी मामले को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न धाराओं में युवक को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।
INPUT-ANANYA MISHRA
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.





































