उत्तर प्रदेश : मिर्जापुर में करंट की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत, सिंचाई के दौरान हुआ हादसा

मिर्जापुर : मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी खुर्द गांव में बुधवार सुबह खेत में समरसेबल पंप चालू करते समय करंट लगने से 55 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत हो गई. घटना से परिवार में कोहराम मच गया.

जानकारी के अनुसार, कलवारी खुर्द निवासी राज कुमार उर्फ मनसा पटेल पुत्र 55 वर्ष रोज की तरह सुबह अपने खेत पर फसल की सिंचाई के लिए गए थे. समरसेबल पंप चालू करने के दौरान अचानक वह विद्युत करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े.

Also Read: ‘जमीन खाने के मामले में सैफई परिवार का पुराना रिकॉर्ड और अनुभव…’, ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

परिजन उन्हें तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मड़िहान ले गए, जहां चिकित्सक डॉ. आर.एस. वर्मा ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए मिर्जापुर भेज दिया गया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी. किसान की अचानक मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है तथा गांव में शोक का माहौल है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)