मिर्जापुर : जिले के हलिया थाना अंतर्गत गड़बड़ा धाम स्थित मां शीतला देवी मंदिर में दर्शन – पूजन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच चेन काटने की घटना सामने आई. हलिया क्षेत्र के ग्राम राजपुर से दर्शन-पूजन के लिए आई श्रद्धालु आरती देवी की सोने की लगभग डेढ़ तोला चेन अज्ञात उचक्कों ने भीड़ का फायदा उठाकर काट ली. वहीं, लगभग ढाई तोला की चेन सुषमा सोनी निवासी खटखरी, जिला मऊगंज (मध्य प्रदेश) ने भी चेन काटे जाने की शिकायत की.
घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पीड़ित महिलाओं ने घटना की सूचना मंदिर प्रशासन एवं पुलिस को दी. पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी हलिया राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
पीड़ित महिला ने बताया कि जब उसने चेन बनवाई थी तब उसकी क़ीमत 60 हज़ार रुपये थी, जो मंदिर के अंदर पूजा करते वक़्त चोरी हो गई. वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि मंदिर के जब बाहर आए तब उन्होंने देखा कि पत्नी के गले में सोने की चेन नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि एक महिला द्वारा चेन काटा गया है. मंदिर के अंदर जाकर उन्होंने देखा तो उन्हें सोने की चेन नहीं मिली. साथ ही सीसीटीवी के सहारे चोरी का पता लगाने की बात भी कही.














































