उत्तर प्रदेश: बहराइच में सात बच्चों के पिता प्रेमी ने गर्भवती प्रेमिका को मारा चाकू, पूरा मामला जानकर हो जाएंगे हैरान

बहराइच: यूपी में प्रेमी ने प्रेमिका से खौफनाक बदला लेते हुए 7 माह की गर्भवती प्रेमिका पर चाकू से हमला कर दिया. हमले के बाद आरोपी ने खुद के पेट में भी चाकू मारकर कीटनाशक पी लिया. बताया जा रहा है कि दूसरे से संबंध होने के शक में यह वारदात की गई. प्रेमी जयराम और तारा देवी दोनों पहले से शादीशुदा हैं. जयराम 7 बच्चों का पिता है, जबकि प्रेमिका के 2 बच्चे हैं। दोनों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है. मामला मूर्तिहा थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव का है.

बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भिवरा भीरघाट (मड़वापुर) में एक युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, जयराम (30 वर्ष) ने कथित तौर पर प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमिका को चाकू मार कर किया घायल खुद को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर लिया। ओर कीटनाशक पी लिया.

परिजनों ने आनन-फानन में जयराम व उसकी प्रेमिका को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि युवक थाना खैरीघाट के संदीपवा में खाना बनाने का काम करता था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)