यूपी को 4 साल बाद मिल सकता है स्थायी DGP, UPSC को भेजी गई अफसरों की सूची, ये नाम रेस में

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में लगभग चार साल बाद स्थायी पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति का रास्ता साफ होता दिख रहा है। राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप योग्य IPS अधिकारियों की सूची संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेज दी है। इस सूची में कुल 18 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें उनकी सीनियरिटी, अनुभव और सेवा रिकॉर्ड के आधार पर परखा जाएगा।

UPSC तय करेगा तीन नामों का पैनल

सूत्रों के अनुसार, UPSC अब इन 18 अधिकारियों की समीक्षा करेगी और अंततः तीन प्रमुख दावेदारों का पैनल तैयार करेगी। यह पैनल राज्य सरकार को भेजा जाएगा, जो अंतिम निर्णय लेने के लिए जिम्मेदार होगी। इस प्रक्रिया में वरिष्ठता और पेशेवर योग्यता को अहम आधार बनाया जाएगा।

दावेदारों में वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारी

इस दौड़ में 1990 बैच की रेणुका मिश्रा सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। इसके अलावा, आलोक शर्मा, पीयूष आनंद, और वर्तमान कार्यवाहक DGP राजीव कृष्णा को भी प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। राज्य में पुलिस प्रमुख के रूप में इनकी नियुक्ति से प्रशासनिक स्थिरता और पुलिस व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)