Friday, October 23, 2026
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Breaking Tube
Advertisement
  • UP News
  • All State
    • Bihar/Jharkhand
    • CG News
    • Haryana
    • Madhya Pradesh
    • Punjab
    • Rajasthan
    • Uk news
    • UP News
    • West Bengal
  • Politics
  • Government
  • Crime
  • International
  • Education
  • Sports
  • Fact Check
Home Government उत्तर प्रदेश : 9 मांगों को लेकर नामित सदस्यों ने ईओ को...
  • Government
  • Politics
  • All State
  • UP News

उत्तर प्रदेश : 9 मांगों को लेकर नामित सदस्यों ने ईओ को सौंपा ज्ञापन, सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों पर उठाए सवाल

By
Breaking Tube
-
19/06/2026
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

     

    चंदौली : नगर पालिका परिषद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के नामित सदस्य राकेश कन्नौजिया के नेतृत्व में नगर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह को 9 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया. ज्ञापन में नगर के विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग की गई. इस दौरान कई सभासद, नामित सदस्य एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

    ज्ञापन में लाल बहादुर शास्त्री कटरा की जर्जर दुकानों की मरम्मत, जल निकासी व्यवस्था और पेंटिंग कार्य, पत्रकार भवन के निर्माण हेतु भूमि चिन्हित कर बजट स्वीकृत करने, महमूदपुर में निर्मित ट्यूबवेल को पूर्ण रूप से चालू कराने, पथरा तालाब स्थित धोबी घाट पर प्रथम तल निर्माण, विभिन्न वार्डों में आरसीसी सड़क एवं नाली निर्माण तथा जीटी रोड किनारे रिक्शा स्टैंड निर्माण सहित नौ प्रमुख मांगें शामिल थीं.

    नामित सदस्य राकेश कन्नौजिया ने बताया कि नगरवासियों की समस्याओं को देखते हुए यह मांग पत्र सौंपा गया है. उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री कटरा का बारजा काफी जर्जर हो चुका है, जिसकी मरम्मत आवश्यक है. इसके अलावा पत्रकार भवन का निर्माण लंबे समय से लंबित है. वार्ड संख्या-6 में स्थापित ट्यूबवेल चालू होने के बावजूद कई क्षेत्रों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है.

    उन्होंने नगर की सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वर्तमान में सफाई व्यवस्था काफी बदहाल हो चुकी है. बरसात का मौसम आने वाला है और यदि समय रहते सफाई एवं नालों की सफाई नहीं कराई गई तो नगरवासियों को जलभराव और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि नामित सभासद लगातार विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर जनहित के मुद्दे उठा रहे हैं.

    वहीं, नामित सभासद गीता रानी गुप्ता ने भी नगर की सफाई व्यवस्था को सबसे बड़ी समस्या बताया. उन्होंने कहा कि नगर में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं है और कई स्थानों पर कूड़ा तथा गंदगी की समस्या बनी हुई है. बड़े नालों की सफाई कराई जा रही है, लेकिन छोटे नालों और मोहल्लों में सफाई व्यवस्था कमजोर है.

    गीता रानी गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका में सफाई कर्मियों की संख्या आवश्यकता से कम है. यदि प्रत्येक वार्ड में पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मियों की तैनाती की जाए तो व्यवस्था बेहतर हो सकती है. उन्होंने चेतावनी दी कि बारिश शुरू होने के बाद यदि सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो नगर में जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले सकती है.

    इस संबंध में अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने बताया कि मांग पत्र प्राप्त हो गया है. सभी बिंदुओं का परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आश्वासन दिया कि जनहित से जुड़े मुद्दों और विकास कार्यों के समाधान के लिए नगर पालिका गंभीरता से कार्य करेगी. ज्ञापन की प्रतिलिपि राज्यपाल, मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव, मंडलायुक्त वाराणसी तथा जिलाधिकारी चंदौली को भी भेजी गई है, ताकि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

     

    (देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)
    CII Infrastructure AD
    • TAGS
    • Civic Problems
    • Cleanliness Drive
    • Development Works
    • EO Office
    • Governance Issues
    • local administration
    • Local News India
    • Memorandum Submitted
    • Municipal Council
    • Nine Demands
    • Nominated Members
    • public welfare
    • Sanitation Issues
    • urban development
    • UTTAR PRADESH NEWS
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleउत्तर प्रदेश : भीषण गर्मी से तप रहा गोंडा, 41 डिग्री तापमान ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
      Next articleउत्तर प्रदेश : कर्नलगंज बस स्टॉप पर लावारिस हालत में मिला अधेड़, सीएचसी में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित; पहचान में जुटी पुलिस
      Breaking Tube
      Breaking Tube

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      घरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, योगी सरकार ने बढ़ाया राजस्व सुधारों का दायरा

      योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

      रेलवे का नया प्रयोग, अब एक ही रूट पर दो एक्सप्रेस ट्रेनें जुड़कर दौड़ेंगी, बोर्ड को भेजा प्रस्ताव

      Search

      जगन रेड्डी ने भांजी की शादी के लिए महल देने से...

      Editor
      हैदराबाद  आंध्र प्रदेश की राजनीति में भाई-बहन की लड़ाई अब परिवार के एक बड़े समारोह तक पहुंच गई है. आंध्र प्रदेश में कांग्रेस की प्रदेश...

      अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज, बोले- ‘अगले 30 साल...

      संजय राउत के पोस्ट पर बवाल, ‘अल्बानिया में सुप्रीम कोर्ट जला...

      के. अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, जल्द बनाएंगे अपनी नई राजनीतिक पार्टी

      किरेन रिजिजू का बयान- ‘भारत को कभी नहीं तोड़ सकतीं विरोधी...

      Recent Posts

      • आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
      • हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 5% DA बढ़ा; ₹10,000 एरियर भी मिलेगा
      • घरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, योगी सरकार ने बढ़ाया राजस्व सुधारों का दायरा
      • हूती हमलों के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, सऊदी अरब की सभी उड़ानें रद्द!
      • योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश
      • सांसद चिंतामणि महाराज ने सभी खिलाड़ियों से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का किया आह्वान
      • छपरा में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर प्राथमिकी, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
      • झारखंड में अफीम की खेती पर वन विभाग का शिकंजा, जीआईएस और ड्रोन से 18 जिलों में निगरानी तेज

      Weather

      October 2026
      M T W T F S S
       1234
      567891011
      12131415161718
      19202122232425
      262728293031  
      « Sep    

      EDITOR PICKS

      आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का...

      हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 5% DA बढ़ा; ₹10,000...

      घरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, योगी सरकार ने बढ़ाया...

      POPULAR POSTS

      सीएम योगी ने दिया आजम खां को एक और झटका, जौहर...

      मायावती ने काटा टिकट तो माफिया को बढ़ाने आगे आई ओवैसी...

      सरकारी कब्जे से मुक्त होंगे हिंदुओं के मंदिर!, सभी धार्मिक स्थलों...

      POPULAR CATEGORY

      • UP News19853
      • Politics6189
      • Government5500
      • Police & Forces5392
      • Crime5225
      • Entertainment3191
      • Social1814
      • All State1682
      ABOUT US
      FOLLOW US
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy policy
      • Terms & Condition
      • Affiliate Disclousre
      © All rights reserved