UP: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बहराइच (Bahraich) जिले में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार थार कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में चालक समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे थे युवक
जानकारी के अनुसार श्रावस्ती जनपद के जमुनहा निवासी अजय, सुमित और विशाल मंगलवार रात एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। बुधवार सुबह वे सभी अपने घर लौट रहे थे।
Also Read: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण बस हादसा, 21 यात्री गंभीर रूप से घायल, 5 की मौत
खुटहना के पास हुआ भीषण टकराव
जब उनकी थार कार खुटहना के पास बहराइच-गोंडा मार्ग पर पहुंची, तो चालक संजय वाहन का संतुलन खो बैठा। इसके बाद तेज रफ्तार थार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।
ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना
हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने पयागपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है।
Also Read: साहिल की मौत का कौन जिम्मेदार,आरोपी के पिता ने कहा मैं माफी मांगता हूं
घायलों की हालत स्थिर
चिकित्सकों के अनुसार, सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क हादसे में चार लोग घायल हुए हैं और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।













































