श्रावस्ती: नैनीताल (Nanital) से लौटते समय मिलक क्षेत्र के परिवार की सीएनजी कार डंपर से टकराकर आग का गोला बन गई। हादसे में महिला सिपाही लता सिंह और उनके दो साल के बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। नैनीताल से घूमकर आ रहे कार सवार परिवार को डंपर ने टक्कर मार दी,जिससे कार में आग लग गई। आग लगने से कार में सवार महिला सिपाही लता सिंह व उसके दो साल के बेटे की जलकर मौत हो गई,जबकि कार में सवार एक अन्य झुलस गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने आग में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया,जबकि बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
लता सिंह श्रावस्ती में थी तैनात
मिलक के बेहटरा गांव निवासी दान सिंह अपनी पत्नी लता, दो साल के बेटे लड्डू और बरेली निवासी चाचा रवि के साथ बुधवार को नैनीताल घूमने गए थे। लता सिंह श्रावस्ती में तैनात थी और दस दिन की छुट्टी पर थी, दान सिंह अपनी महिला सिपाही पत्नी लता सिंह व दो साल के बेटे लड्डू व बरेली के जमालपुर निवासी चाचा रवि ठाकुर के साथ स्वार होकर वापस गांव लौट रहे थे। बताते हैं कि काशीपुर गांव के पास जब उनकी कार पहुंची तो सामने से आ रहे डंपर ने कार को साइड से टक्कर मार दी,जिससे स्विफ्ट कार में अचानक आग लग गई। आग की लपटों से घिरने के बाद कार में सवार लोग किसी तरह कार से कूद गए। लेकिन कार में दो साल के बालक लट्टू कार में ही रह गया इसके साथ ही उसकी मां लता भी कार में लगी आग की चपेट में आकर झुलस गई। आग की लपटों को देख आसपास के लोग भी मौके पर आ गए।
आग पर काबू पाने की कोशिश
लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश की,लेकिन आग काफी भयंकर रूप ले चुकी थी। इस बीच घटना की जानकारी मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह, गंज थाना प्रभारी पवन शर्मा मौके पर पहुंच गए। इस बीच फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंच गई,पुलिस ने झुलसे हुए लोगों लता व बरेली निवासी रवि को एक निजी अस्पताल भेजा,जहां से लता की हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कार से बालक का शव निकाला और फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाद में बरेली ले जाते समय लता की भी मौत हो गई।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इस बीच फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना के बाद काशीपुर गांव के सामने काफी देर तक जाम लगा रहा। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर डंपर और चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक दान सिंह किराए पर गाड़ियां चलवाने का कार्य करते हैं। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।















































