Bijnor: बिजनौर जनपद के थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र में महिला के साथ लाठी डंडों से मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है महिला ने घटना के मामले में दरोगा पर भी समझौता के नाम पर गंभीर आरोप लगाए हैं|
जानिए क्या है पूरा मामला?
पीड़ित महिला बबली की शादी आफ़ताब पुत्र कंदीर निवासी ग्राम अकबरपुर तिगरी थाना हीमपुर दीपा जिला बिजनौर के साथ हुई थी महिला ने आरोप लगाते बताया कि शादी के बाद से ही आफ़ताब व उसके नंद गुलिस्ता व मन्नो, चचेरा देवर मुर्शीद पुत्र इरशाद, सगा देवर तंजीब, नंदोई शहजाद महिला के साथ मारपीट करते हैं और शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहते थे और लगभग दो वर्ष पूर्व आफ़ताब व उसके परिवार वालों ने महिला को मार-पीट कर घर से निकाल दिया था तब से महिला अपने दोनों बच्चों को लेकर अपने माता-पिता के पास रह रही है।
महिला ससुराल गयी थी इसी दौरान ससुराल वालों ने महिला के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है पीड़ित महिला ने थाना हीमपुर दीपा पर तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और महिला ने हीमपुर दीपा थाने पर तैनात दरोगा सुमित सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल महिला ने एसपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है|
















































