बलिया : ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय’…यह कहावत उत्तर प्रदेश के नौरंगा घाट पर उस वक्त हकीकत में तब्दील हो गई, जब तीन लड़कियां उफनती लहरों के बीच जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही थी। जब किनारे पर खड़े लोग सहम गए थे, तब सोनू कुमार और रामधर चौधरी और उनके अन्य नाविक साथी देवदूत बनकर सामने आए।
सांसे थमने ही वाली थी कि पहुंच गए नायक
बलिया के बैरिया क्षेत्र अंतर्गत नौरंगा घाट पर अचानक तीन लड़कियां गहरे पानी के चपेट में आ गई। लहरें उन्हें किनारे से दूर खींच ले जा रही थी और उनकी चीख पानी के शोर में दब रही थी। इसी बीच सोनू कुमार और रामधर चौधरी और उनके अन्य नाविक साथियों ने बिना एक पल गवाएं, अपनी जान जोखिम में डालकर नदी में छलांग लगा दी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रेस्क्यू का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो
इस साहसी रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे यह जांबाज नाविक लहरों को चीरते हुए उन मासूमों तक पहुंचाते हैं और उन्हें मौत के मुंह से खींच लाते हैं। इस वीडियो को देख हर किसी की आंखें नाम है और लोग इन नायकों को सलाम कर रहे हैं।
समाज के असली हीरो
आज एक दौर में जहां लोग अक्सर हादसों के समय वीडियो बनाने में मशगूर हो जाते हैं, वही सोनू कुमार और उनके साथियों ने नि:स्वार्थ साहस की एक नई मिसाल पेश की है। समाज को आज ऐसे ही गुमनाम हीरोज की जरूरत है जो दूसरों की जान बचाने के लिए खुद की जान की परवाह नहीं करते।
वीडियो बनाने वाले प्रत्यक्षदर्शी ने सरकार से साहसी युवकों को सम्मानित करने की किया मांग
इस घटना को अपने कैमरे में कैद करने वाले प्रत्यक्षदर्शी शैलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि मैं नौरंगा भुआल छपरा का रहने वाला हूं। आज की यह घटना हमारे गांव के नौरंगा घाट की है जहां पर ओहर (मुंडन संस्कार) था, गंगा नदी में तीन बच्चियां बह रही थी, काफी लहर थी। जिसमें हमारे गांव के कुछ नविको द्वारा अपने जान की बिना परवाह किए हुए नदी में चले गए और तीन बच्चियों की जान बचा कर लाया। बताया उनका नाम सोनू कुमार और रामधर चौधरी है। मैं यहां जिला प्रशासन और माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन करूंगा कि ऐसे शेरों का हौंसला बढ़ाने के लिए इनको पुरस्कृत किया जाए। अपने गांव के बहादुर युवकों द्वारा डूबती हुई बच्चियों को बचाने के साहसी कार्य की सराहना की और सरकार से उन्हें सम्मानित करने की अपील की।











































