‘हम दो हमारे 24, मेरे बड़े भाई के हैं 16 बच्चे…’, AIMIM नेता शौकत अली का चौंकाने वाला बयान

UP: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुरादाबाद (Moradabad) में आयोजित एक जनसभा के दौरान AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली (Shaukat Ali) ने जनसंख्या बढ़ाने को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने मंच से नया नारा दिया ‘हम दो हमारे 24’ और मुसलमानों से अधिक बच्चे पैदा करने की अपील की।

मेरे 8 बच्चे बड़े भाई के 16 बच्चे

शौकत अली ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनके खुद के 8 बच्चे हैं जबकि उनके बड़े भाई के 16 बच्चे हैं। उन्होंने कहा हम दो हमारे 24 मेरे बड़े भाई के हैं 16 बच्चे। उन्होंने मुसलमानों से अपील की कि अधिक से अधिक बच्चे पैदा करें ताकि जनसंख्या बढ़े और देश मजबूत बने। उन्होंने कहा कि हम मुसलमानों को बताएंगे कि जितने ज्यादा बच्चे पैदा करें उतना अच्छा। अगर हमारी जनसंख्या बढ़ेगी तो देश मजबूत होगा।

Also Read: ‘चौथा बच्चा पैदा करने पर 21 हजार, पांचवां बच्चा पैदा करने पर 31 हजार देंगे…’, हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी का बड़ा ऐलान

हिंदू भाइयों से भी अपील

शौकत अली ने हिंदू भाइयों से भी कहा कि वे कम से कम 14 बच्चे पैदा करें ताकि देश और मजबूत बने। उन्होंने कहा मैं हिंदू भाइयों से भी अनुरोध करूंगा कि 14 बच्चे पैदा करें। उनका कहना था कि जनसंख्या बढ़ने से देश की ताकत बढ़ेगी और इसमें किसी को समस्या नहीं होनी चाहिए।

बयान पर विवाद और प्रतिक्रियाएं

यह बयान आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में काफी विवाद खड़ा हो गया है। इसे कुछ लोगों ने भड़काऊ और विभाजनकारी बताया है जबकि AIMIM समर्थक इसे समुदाय की मजबूती और जनसंख्या संतुलन से जोड़कर देख रहे हैं। ऐसे बयान AIMIM के नेताओं के पिछले विवादित बयानों की कड़ी में जुड़ गए हैं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)