बारात से पहले हादसा: दूल्हे की कार से टक्कर, महिला की मौत, भाई की हालत नाजुक

अमेठी : एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर सामने आए यहां तेज रफ्तार दूल्हे की कार में सामने से आ रहे बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में दोनों गाड़ियों को परखच्चे के उड़ गए और बाइक सवार भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने बहन को मृत घोषित कर दिया जबकि भाई का इलाज जारी है।घटना के बाद कार सवार सभी मौके से फरार हो गए हैं।पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरअसल यह पूरा मामला बाजार सुकून थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस लाइन का है जहां तेज रफ्तार दूल्हे की ने सामने से आ रहे बाइक को जोरदार टक्कर मार दी हादसे में बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए घटना के बाद पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने बहन को मृत घोषित कर दिया।

Also Read : यूपी में मिलावटखोरी पर सख्ती, अब एनर्जी ड्रिंक की होगी सैंपलिंग, खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट मोड में

घटना के बाद सभी लोग मौके से भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार सवारों की तलाश शुरू कर दी है।मृतका का नाम गुड़िया 34 पति गयानाथ है जबकि घायल भाई सर्वेश 36 वर्ष निवासी पूरे शुक्लन अब्दुल्ला बाहरपुर है।दोनो भाई बहन दवा लेने जा रहे है।थाना प्रभारी विवेक वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा जा रहा है।पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

https://youtu.be/3gZPn8ym2hM?si=Q7SOyVoTKTyXh2AA

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)