कौन है कमल सिंह जमवाल? जिसने जम्मू में पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर की फायरिंग

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दलु्ला पर शादी समारोह में सरेआम एक बुजुर्ग ने फायरिंग कर दी। इस हमले में फारूक अब्दुल्ला बाल-बाल बच गए। गोली उनको छू कर निकल गई। पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। जिस बुजुर्ग ने उनपर हमला किया उसकी उम्र 61 साल है। पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आइए जानते हैं कौन हैं कमल सिंह जमवाल जिसने पूर्व सी एम पर फायरिंग की और इसके पीछे की वजह क्या थी।

नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर बुधवार रात एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली उन्हें नहीं लगी। अधिकारियों के मुताबिक फारूक जम्मू में एक शादी समारोह में पहुंचे थे। उनके साथ राज्य के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी भी थे। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि 70 साल के हमलावर कमल सिंह जामवाल ने पीछे से आकर फारूक के सिर पर रिवॉल्वर तान दी। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हमलावर का हाथ हटाया जिससे फायर हवा में हो गया। आरोपी को पकड़ लिया गया है और हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हमलावर कमल ने पुलिस को बताया- ‘मैं पिछले 20 सालों से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था। यही मेरा मकसद था।’

पुलिस के मुताबिक, हमलावर पिछले कई सालों से लाइसेंसी हथियार इस्तेमाल कर रहा है। फारूक अब्दुल्ला, सुरिंदर चौधरी और दूसरे बड़े नेता नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकर्ता सुरजीत सिंह के बेटे की शादी में शामिल हुए थे। हमलावर सुरजीत सिंह का कजिन है। वह बिजनेसमैन है और उसकी पुराने शहर में कुछ दुकानें हैं।फारूक के बेटे और जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने X पर लिखा कि एक आदमी लोडेड पिस्टल लेकर पॉइंट-ब्लैंक रेंज में आ गया और गोली चला दी। अल्लाह का शुक्र है कि मेरे पिता बाल-बाल बचे। सवाल उठता है कि कोई Z+ NSG प्रोटेक्टेड पूर्व CM के इतने करीब कैसे पहुंच गया। घटना के बाद डिप्टी CM सुरिंदर चौधरी ने कहा- पुलिस से पूछना चाहिए कि रॉयल पार्क में इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई। वहां लोकल पुलिस से कोई नहीं था। यह बहुत बड़ी सिक्योरिटी चूक है।

कौन है कमल सिंह जमवाल

कमल सिंह जमवाल की उम्र 61 साल है। वो जम्मू के पुराने शहर का निवासी है। उनका जन्म 1963 में हुआ था। वोजम्मू के ओल्ड सिटी इलाके में उसकी अपनी कई दुकानें हैं। इन दुकानों से मिलने वाले किराए के जरिए अपना जीवन यापन करता है। पुलिस ने उसके पास से एक लाइसेंसी पिस्तौल बरामद की है। इस पिस्तौल से उसने फारूक अब्दुल्ला पर हमला किया। कमल ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से फारूक अब्दुल्ला की हत्या करने की योजना बना रहा था। वह बस एक सही मौके की तलाश में था। आज उसे पता चला कि उसके चचेरे भाई के बेटे की शादी में फारूक अब्दुल्ला भी शामिल होने वाले हैं। ऐसे में उसने अटैक करने की योजना बनाई।

INPUT-ANANYA MISHRA

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)