महिला दिवस पर AIIMS गोरखपुर में स्त्री रोग अल्ट्रासोनोग्राफी पर कार्यशाला आयोजित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान गोरखपुर के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग द्वारा SkillOG Series के अंतर्गत “स्त्री रोग में सोनोग्राफी : बेसिक से एडवांस तक” विषय पर एक शैक्षणिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्त्री रोग अल्ट्रासोनोग्राफी में कौशल विकास को बढ़ावा देना तथा महिलाओं के स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर चिकित्सकीय सेवाओं को सुनिश्चित करना था

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली से आए प्रख्यात विशेषज्ञ प्रोफेसर कर्नल, डॉ पंकज़ तलवार विशिष्ट सेवा मेडल ने स्त्री रोग एवं इंफर्टिलिटी के क्षेत्र में अल्ट्रासाउंड की बढ़ती उपयोगिता पर विस्तृत व्याख्यान दिया। स्त्री रोग एवं बांझपन के प्रबंधन में अल्ट्रासोनोग्राफी की महत्वपूर्ण भूमिका को समझाया l

कार्यक्रम के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए , प्रोफेसर मेजर जनरल, विभा दत्ता (SM) ने कहा कि ज्ञान और कौशल को साझा करने से ही महिलाओं के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार संभव है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के महिला दिवस की थीम “Give to Gain” इसी भावना को दर्शाती है—जब हम ज्ञान और प्रशिक्षण देते हैं, तो समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के रूप में उसका लाभ मिलता है।
इस कार्यशाला में गोरखपुर के वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञों, संस्थान के फैकल्टी सदस्यों, सीनियर व जूनियर रेज़िडेंट्स तथा अंतिम वर्ष के एमबीबीएस छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

INPUT-ANANYA  MISHRA

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)