अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में दीदउ गोरखपुर विश्वविद्यालय में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

गोरखपुर, 13 जून 2026। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के आलोक में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा आज विश्वविद्यालय परिसर स्थित चौरी-चौरा शहीद स्मारक स्थल पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने किया। कार्यक्रम में सैकड़ों स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न योगाभ्यास किए। योगाचार्य श्री प्रमोद राय ने प्रतिभागियों को ताड़ासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, कपालभाति तथा नाड़ी शोधन सहित विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया। उन्होंने इन योग प्रक्रियाओं से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की विस्तार से जानकारी भी दी। अपने संबोधन में योगाचार्य श्री प्रमोद राय ने कहा कि आज पूरा विश्व योग के महत्व को समझ चुका है और बड़ी संख्या में लोग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग को अपना रहे हैं।

माननीय कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि योग की सभी क्रियाएं पूर्णतः वैज्ञानिक हैं तथा स्वस्थ जीवन की कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित किया और उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।

Also Read – गोरखपुर से वैश्विक हॉस्पिटलिटी करियर तक : IHMCT-DDUGU ने BHMCT और MHMCT पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की

कार्यक्रम संयोजक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक प्रो. सत्यपाल सिंह ने सभी स्वयंसेवकों से योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी आगंतुकों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रो. आमोद राय, प्रो. राजवीर सिंह चौहान, श्री बलेन्दर यादव, श्री विनीत सिंह श्री राजेन्द्र मौर्य सहित विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक, अधिकारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )