Home UP News लखनऊ, गोरखपुर समेत 18 बस अड्डों को ‘मॉडर्न’ बनाने की योगी सरकार...

लखनऊ, गोरखपुर समेत 18 बस अड्डों को ‘मॉडर्न’ बनाने की योगी सरकार की तैयारी, यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Yogi government bus stands

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Government) बस यात्रियों को अच्छी सुविधा देने के लिए बस अड्डों (Bus Stands) को अत्याधुनिक बना रही है। इसी क्रम में परिवहन विभाग 18 बस अड्डों को पीपीपी मॉडल (PPP Model) पर विकसित करने की कार्य योजना पर कार्य कर रहा है।

सूत्रों ने बताया कि यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। बस अड्डों के निर्माण के लिए ई-टेंडर की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। इस संबंध में बिडर्स के सुझावों के दृष्टिगत प्रस्ताव तैयार करके जल्द ही शासन की अनुमति के लिए भेजा जाएगा।

Also Read: UP में ग्रामीणों को CM योगी की बड़ी सौगात, 34 लाख परिवारों को दिलाया उनके घर का मालिकाना हक

शासन से परमिशन मिलते ही इसके लिए निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। पीपीपी मॉडल पर कौशांबी (गाजियाबाद), कानपुर सेन्ट्रल, वाराणसी कैंट, सिविल लाइंस (प्रयागराज विभूतिखण्ड गोमतीनगर (लखनऊ), मेरठ, ट्रांसपोर्ट नगर (आगरा), ईदग (आगरा), आगरा फोर्ट (आगरा), अलीगढ़, मथुरा (ओल्ड) और गाजियाबाद के बस अड्डे का विकास किया जाएगा।

इसी तरह गोरखपुर, चारबाग बस स्टेशन, जीरो रोड डिपो (प्रयागराज), अमौसी (लखनऊ), साहिबाबाद, अयोध्या समेत 18 बस अड्डों का विकास का किया जाएगा। पीपीपी मॉडल पर तैयार होने वाले इन सभी बस अड्डों पर उच्च स्तरीय यात्री सुविधाएं होंगी। पीपीपी मॉडल में बनने वाले सभी बस अड्डों को गुणवत्तायुक्त बनाया जाएगा।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Secured By miniOrange