योगी सरकार आज अपना 10वां बजट पेश कर रही है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना योगी सरकार का 10वां बजट पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब बेटियों की शादी के लिए मिलने वाली सहायता राशि 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये की जाएगी। इसके साथ ही 43 हजार करोड़ रुपये की नई योजनाएं शुरू की गई हैं। 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। इससे पहले, सीएम योगी और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा पहुंचे। विधानसभा गेट पर दोनों नेताओं ने विक्ट्री साइन दिखाया। वित्त मंत्री ने सुबह अपने आवास पर पूजा-अर्चना की थी। इसके बाद सुबह साढ़े 9 बजे सीएम की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें बजट को मंजूरी दी गई।
वहीं, बजट पेश होने से पहले सपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा कि यह बजट केवल भ्रष्टाचार के लिए है। बजट में फिर से लूट होगी।
यह योगी सरकार का चुनावी बजट माना जा रहा है, क्योंकि अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। जनवरी 2027 के पहले सप्ताह तक आचार संहिता लग सकती है। ऐसे में सरकार महिला, युवा, किसान, मजदूर और कर्मचारी वर्ग को साधने की कोशिश कर रही है।
बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सुबह अपने आवास पर पूजा-अर्चना की।
उन्होंने बजट टैबलेट दिखाया। घर से निकलने के बाद हनुमान मंदिर में भी मत्था टेका। इस दौरान मीडिया कर्मियों के सवालों पर वह मुस्कुराते नजर आए। कहा- सर्वसमाज के लिए बजट हो, इसकी कोशिश की गई है। यह बजट प्रदेश के विकास की गति को तेज करेगा। बजट ऐतिहासिक होने वाला है।इससे पहले, सुबह साढ़े 9 बजे सीएम की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। इसमें बजट को मंजूरी दी गई। सपा विधायकों ने विधानसभा के सामने प्रदर्शन किया।
Also read:योगी आदित्यनाथ सरकार आज अपना 10वां बजट पेश करेगी।,बजट में मिल सकता है बड़ा तोहफा
शिवपाल ने कहा- यह बजट केवल भ्रष्टाचार के लिए है, जनता के साथ धोखा ही धोखा है। इसमें फिर से लूट होगी।यह योगी सरकार का चुनावी बजट माना जा रहा, क्योंकि अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। जनवरी 2027 के पहले सप्ताह तक आचार संहिता लग जाएगी। इसमें सरकार अपने वोटबैंक को साधने के लिए महिला, युवा, किसान, मजदूर और कर्मचारी वर्ग को खुश करने की कोशिश करेगी।
उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने प्रदेश के बजट पर कहा, “पिछले वर्ष का बजट अभी तक इस्तेमाल नहीं हुआ है, उसके पिछले वर्ष का बजट भी उतना इस्तेमाल नहीं हो पाया है। ये बस संभावनाओं पर बजट बना लेते हैं और उतना पैसा एकत्रित नहीं कर पाते। चुनाव के मुताबिक तो वे बनाएंगे।
अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, “केंद्र का बजट देख लिया। केंद्र के बजट में उत्तर प्रदेश, अयोध्या के लिए कुछ नहीं है तो उसी पैमाने पर इनका बजट होगा। प्रदेश के किसानों, युवाओं, मजदूरों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों से इस बजट का कोई लेना-देना नहीं है। उम्मीद तो उससे की जाती है जो कभी उम्मीदों पर खरा उतरा हो, ये तो कभी उम्मीदों पर खरे उतरे नहीं। इनसे क्या उम्मीद की जाए?
INPUT-ANANYA MISHRA












































