देश के आजादी के पर्व यानि की स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण के लिए इस बार आम जनता से सुझाव मांगे हैं. 15 अगस्त को दिल्ली के लाल किले पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम पर इस बार सबकी निगाहें टिकी रहने वाली है, क्योंकि बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस कार्यकाल का यह आखिरी भाषण होगा. इसलिए इसे खास बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लोगों से सुझाव मांगे हैं.
पीएम मोदी ने अपने ट्विटर पर लिखा, 15 अगस्त के भाषण को लेकर आपके क्या विचार और आइडिया हैं. उन्हें मेरे साथ खासतौर से बने फोरम नरेंद्र मोदी ऐप पर शेयर करें. आप www.mygov.in पर भी अपने सुझाव शेयर कर सकते हैं. मैं आपके सुझावों के मिलने का इंतजार करुंगा.
आम जनता ऐसे दे सुझाव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक आप अपना आइडिया पहुंचाने के लिए सरकार की आधिकारिक वेबसाइट mygov.in पर जाना होगा यहां कमेंट बॉक्स दिए गए हैं, जहां पर आम कमेंट के जरिए पीएम मोदी को अपने सुझाव दे सकते हैं.
15 अगस्त के पहले रिपोर्ट पेश करेगी सरकार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार आजादी का जश्न मनाने से पहले नरेंद्र मोदी सरकार जनता के सामने अपने 4 साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा पेश करेगी. माना जा रहा है कि यह रिपोर्ट कार्ड आगामी लोकसभा चुनावों में मोदी सरकार के लिए बेहद फायदेमंद साबित होने वाला है.
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )










































