गोरखपुर : विश्वविद्यालय शिक्षक भर्ती धांधली में बड़ा खुलासा, कुलपति के आदेश पर बदली गई थी श्रेणी

 

सीएम योगी के गृह जनपद गोरखपुर ( Gorakhpur ) के दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय(DDU) में चल रहा है घोटालों का खुला खेल, शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में हो रही है गलत तरीके से नियुक्ति, नियमों को ताक पर रखकर कराई जा रही है शिक्षकों की नियुक्ति, अपनी सरकार को पारदर्शिता वाली सरकार बताने वाले सीएम योगी के ही गृह जनपद में शिक्षकों की भर्तियों में हो रही है धांधली. यह मामला सीएम योगी के संसदीय क्षेत्र गोरखपुर का है, जहाँ गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा धांधली का खुला खेल चल रहा है.

 

आरोप है कि शिक्षकों की चयन प्रक्रिया के दौरान आरक्षण नियमों का पालन नहीं किया गया और एक ख़ास जाति के आवेदकों को नियुक्ति में तरजीह दी गई.

 

इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है, इस मामले में ममता चौधरी के फॉर्म को जनरल श्रेणी से बदलकर SC श्रेणी में करके भर्ती करने का आरोप विश्वविद्यालय पर लगाया गया है. इस आरोप में गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति VK सिंह का नाम चर्चाओं में आ रहा है, विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा लिखे गए शिकायत पत्र में कुलपति के ऊपर आरोप लगाया जा रहा है, बताया जा रहा है कि कुलपति VK सिंह के आदेश पर ममता चौधरी नामक महिला का फॉर्म General श्रेणी से SC श्रेणी में स्थानांतरित कराया गया है और इस प्रक्रिया के तहत नियुक्ति भी कि गई है, इस मामले ने DDU प्रशासन में खलबली मचा दी है. कुलपति VK सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति UP सिंह के लड़के हैं, UP सिंह सीएम योगी के बेहद करीबियों में एक माने जाते है, शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को लेकर विश्वविदयालय में बड़ी धांधली हो रही है.

 

ब्रेकिंग ट्यूब ने अपने सूत्रों से पता किया उसके बाद यह भी जानकारी सामने आई है कि नियमों को ताक पर रखकर नियुक्तियां विश्विद्यालय द्वारा की जा रही है, काबिलियत और डिग्री को दरकिनार करने का काम किया जा रहा है, बिना JRF और बिना PHD के भी नियुक्तियां कि जा रही है.

 

क्या है पूरा मामला ?

 

आवेदक ने सामान्य (जनरल) यानी कि अनारक्षित वर्ग में इंटरव्यू दिया लेकिन उसकी नियुक्ति अनुसूचित जाति (एससी) में और एक अन्य की नियुक्ति अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी में किया गया.

 

View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

शिक्षक भर्ती के इंटरव्यू के लिए बुलाए गए छात्र-छात्राओं की सूची है, जिससे यह पता चलता है कि शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफेसर के लिए ममता चौधरी नाम की एक अभ्यर्थी का इंटरव्यू सामान्य वर्ग में हुआ था लेकिन उनकी नियुक्ति अनुसूचित जाति में की गई है.

ब्रेकिंग ट्यूब के पास ममता चौधरी के आवेदन फॉर्म की कॉपी है जिससे ये स्पष्ट होता है कि उन्होंने सामान्य वर्ग में नौकरी के लिए आवेदन किया था और 1,500 रुपये की आवेदन राशि जमा की थी. लेकिन आवेदन फॉर्म में जहां पर ‘जनरल’ लिखा है उसे काटकर बाद में पेन से ‘एससी’ लिख दिया गया है.

इसी तरह जहां पर 1,500 रुपये जमा राशि लिखी है उसे काटकर 1000 रुपये कर दिया गया है क्योंकि एससी वर्ग के लिए ऑवेदन शुल्क 1000 रुपये था. ममता चौधरी के आवेदन फॉर्म में जिन जगहों पर बदलाव किया गया है वहां पर न तो किसी भी संबंधित व्यक्ति का हस्ताक्षर है और न ही विश्वविद्यालय का स्टाम्प लगा हुआ है.

19 सितंबर 2017 को गोरखपुर विश्वविद्यालय में कुल 214 पदों के लिए विज्ञापन निकाला गया था. इसमें से प्रोफेसर के लिए 30 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 44 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 140 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए थे.

इसी तरह विधि विभाग (लॉ डिपार्टमेंट) में सहायक प्रोफेसर की पद के लिए वंदना सिंह नाम की एक अभ्यर्थी का इंटरव्यू सामान्य वर्ग में हुआ था लेकिन उनका चयन अन्य पिछड़ा वर्ग में हुआ है. वंदना सिंह के भी आवेदन फॉर्म की कॉपी है जिसमें यह लिखा हुआ है कि उन्होंने सामान्य वर्ग में आवेदन किया था.