पदमावती और ख़िलजी की शादी में मोबाइल फ़ोन ले जाना मना है

 

 

रणवीर सिंह-दीप‍िका पादुकोण 20 नवंबर को इटली में सात फेरे लेंगे. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि – रणवीर और दीपिका की शादी से जुड़ी तैयारियां शुरू हो गई हैं. इस ड्रीम वेड‍िंग में सिर्फ 30 मेहमान बुलाए जाएंगे.

 

Image result for ranveer and deepika

 

दीप‍िका इस शादी को बेहद खास और प्राइवेट बनाना चाहती हैं. डीएनए की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक इस वजह से उन्होंने शादी में आए मेहमानों से अपने साथ मोबाइल, कैमरे नहीं लाने की र‍िक्वेस्ट की है. सोनम कपूर और अनुष्का शर्मा की शादी से सबक लेते हुए दीप‍िका ने ये फैसला ल‍िया है. वो नहीं चाहती शादी में आए परिवार के सदस्य उनकी तस्वीरें सोशल मीड‍िया पर शेयर करें. शादी की तस्वीरें बाहर लीक नहीं हो इस बात का खास ख्याल रखने के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे.

 

Image result for ranveer and deepika

 

दीप‍िका-रणवीर अपनी शादी की न्यूज और फोटों फैंस और मीड‍िया से खुद शेयर करना चाहते हैं. र‍िपोर्ट्स के मुताब‍िक दोनों ने शादी के लिए इटली में ‘लेक कोमो’ का वेन्यू फाइनल किया है.

 

Image result for ranveer and deepika

 

दीप‍िका के करीबी ने बताया, “दीप‍िका को इटली बहुत पसंद है, इस वजह से एक्ट्रेस ने यहां डेस्ट‍िनेशन वेड‍िंग प्लान की है.” दीप‍िका-रणवीर की शादी की डेट फाइनल होते ही दोनों स्टार्स को बधाइयां भी मिलने लगी हैं. ल‍िस्ट में सबसे पहला नाम कबीर बेदी का है.

 

Image result for ranveer and deepika

 

कहा जा रहा है कि भारतीय मेहमानों की शादी के बाद मुंबई में जश्न मनाया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक इटली में शादी के बाद मुंबई में ग्रैंड र‍िसेप्शन रखा जाएगा.

 

Image result for ranveer and deepika

 

वैसे दीपिका और रणवीर ने अभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है. लेकिन दोनों की ट्यूनिंग हमेशा स्पेशल रिलेशनशिप की गवाह रही है. खबरों की मानें तो ये कपल 2013 से एक-दूसरे को डेट कर रहा है. “दीपवीर” के नाम से फैंस के बीच मशहूर कपल ने साथ में कई फिल्में की हैं. जिनमें गोलियों की रासलीला: रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत शामिल हैं.

 

Image result for ranveer and deepika

 

दीप‍िका-रणवीर की ड्रीम वेड‍िंग का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इस बारे में स्टार्स की तरफ से कोई बयान नहीं अाया है. लेकिन इंडिया टुडे को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में रणवीर ने शादी के बारे में कहा था, “इन सब के बारे में मैं सोचता हूं. मैं जिंदगी और काम के बीच संतुलन रखने की कोशिश करता हूं. काम के साथ ये सब भी मेरे दिमाग में है.”

 

देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करेंआप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )