( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )
सोमवार को महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 12 से 13 पैसे की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. सोमवार को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का दाम 76.97 रुपये प्रति लीटर है. यह 9 जून के बाद सबसे ज्यादा कीमत है. कोलकाता में पेट्रोल आज 79.89 रुपये पर पहुंच गया है. यहां भी इसकी कीमत 8 जून के बाद सबसे ज्यादा स्तर पर पहुंच गई है. वहीं, मुंबई की बात करें तो यहां 84.41 रुपये पर पेट्रोल पहुंच गया है. चेन्नई में 79.96 रुपये प्रति लीटर इसकी कीमत हो गई है.