इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के हलूपुरा गांव में मंगलवार देर शाम 45 वर्षीय अनिल कुमार उर्फ पप्पू की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है जबकि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है मृतक का शव मुन्नू कठेरिया के घर के बाहर पड़ा मिला और मौके से एक तमंचा बरामद हुआ जो मृतक के हाथ में था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है.
15 साल पुराने रिश्ते को लेकर विवाद
जानकारी के अनुसार अनिल कुमार मूल रूप से मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र के ग्राम मनोना के निवासी थे.परिजनों का कहना है कि उनके सगे साले सत्यनारायण की पत्नी लक्ष्मी से अनिल के करीब 15 साल से संबंध थे जिसको लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था.
बताया गया कि इसी विवाद के चलते सत्यनारायण ने अपनी पत्नी लक्ष्मी को घर से निकाल दिया था जिसके बाद वह औरैया जिले के अयाना थाना क्षेत्र के नबादा गांव स्थित मायके में रहने लगी
पारिवारिक पृष्ठभूमि
परिवार का दावा है कि लक्ष्मी लगभग दस वर्षों तक अनिल के साथ अपने मायके में रही.इस दौरान अनिल की पत्नी सुमन की दो वर्ष पहले मौत हो चुकी थी। उनकी एक बेटी सोनी है जिसकी शादी हो चुकी है जबकि बड़ा बेटा रिकू का पहले ही निधन हो चुका था और छोटा बेटा सुंदरम विवाहित है
परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप
परिजनों के अनुसार करीब दो महीने पहले लक्ष्मी अपने ससुराल हलूपुरा लौटी थी। कुछ समय बाद अनिल भी वहां पहुंचे जहां उनकी गोली लगने से मौत हो गई मृतक की बेटी सोनी ने आरोप लगाया है कि उसके मामा और उनके बेटों ने पहले भी अनिल को जान से मारने की धमकी दी थी
पुलिस जांच जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला संवेदनशील है और हर पहलू से जांच की जा रही है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी
INPUT-ANANYA MISHRA











































