अविमुक्तेश्वरानंद बोले-योगी खलीफा जैसे हैं, योगी आदित्यनाथ सीएम की कुर्सी छोड़ दें या फिर महंत का पद

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर फिर निशाना साधा है. शंकराचार्य ने कहा कि जिस तरह से कालनेमि और रावण भेष बदलने में माहिर थे, वैसे ही यहां पर भी हो रहा है. उन्होंने कहा, योगी संत नहीं, सिर्फ एक सीएम हैं.गौरक्षा और गौमाता को राज्यमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया है. सोमवार को अल्टीमेटम के 10 दिन पूरे होने पर उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और सीएम योगी पर कई तरह के आरोप लगाए।

भाजपा के दो चेहरे

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि भाजपा के दो चेहरे हैं। एक विचारधार पर चल रही है दूसरी पूरी तरह अलग चल रही है। गुजरात के एक विधायक ने अपने कृत्य से बता दिया कि वह असली सनातनी हैं। उन्होंने अहमदाबाद नगर निगम के उस आदेश को वापस कराने में सफलता पाई, जिसमें 32 करोड़ में बूचड़खाना खोलने के लिए पारित किया गया था। उत्तर प्रदेश में पिछली सरकारों की तुलना में मांस कारोबार में तेजी आई है। जबकि उत्तराखंड में मांस के कारोबार नहीं होते हुए भी प्रदेश विकास कर रहा है।

Also read:जनरल नरवणे की अप्रकाशित आत्मकथा ‘Four Stars of Destiny’ लीक, राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया मामला

योगी खलीफा जैसे हैं

प्रयागराज माघ मेला छोड़ने के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद इन दिनों काशी में हैं। यहां सोमवार को शंकराचार्य एक बार फिर खुलकर बोले। उन्होंने कहा- योगी खलीफा जैसे हैं। वह सीएम की कुर्सी छोड़ दें या फिर महंत का पद। योगी को असली हिंदू साबित करने के लिए मैंने 40 दिन दिए थे। 10 दिन बीत गए, अब उनके पास 30 दिन बचे हैं।

अगर अयोध्या की रजिस्ट्री करा ली है तो नहीं रखेंगे कदम

शंकराचार्य ने कहा कि अगर कोई अयोध्या की रजिस्ट्री करवा चुका है, तो वहां कदम भी नहीं रखेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिस भी संत ने मुझे वहां जाने से रोकने को कहा है, अगर उन्होंने रजिस्ट्री करवा रखी है तो मुझे दिखा दें, मैं वहां कदम नहीं रखूंगा।

INPUT-ANANYA MISHRA

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)