‘जहां मिलेंगे बंटी-बबली, तोड़ देंगे हड्डी-पसली…’, वैलेंटाइन डे से पहले ‘लठ पूजन’, क्रांति सेना की सख्त चेतावनी

UP: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर में वैलेंटाइन डे (Valentine Day) से पहले क्रांति सेना ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। संगठन के कार्यालय पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी के नेतृत्व में ‘लठ पूजन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने लाठियों की पूजा कर 14 फरवरी और उससे जुड़े आयोजनों का विरोध करने का ऐलान किया। कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नारेबाजी और कड़ी चेतावनी

लठ पूजन के बाद संगठन की ओर से तीखी नारेबाजी की गई। पूनम चौधरी ने कहा कि वैलेंटाइन डे, किस डे, रोज डे और चॉकलेट डे जैसे आयोजनों को रोकने के लिए यह कार्यक्रम किया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सार्वजनिक स्थानों पर कोई प्रेमी जोड़ा मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बयान के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।

Also Read: ‘हम दो हमारे 24, मेरे बड़े भाई के हैं 16 बच्चे…’, AIMIM नेता शौकत अली का चौंकाने वाला बयान

होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को पत्र

क्रांति सेना ने केवल युवाओं को ही नहीं, बल्कि होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को भी चेतावनी दी है। संगठन की ओर से शहर के कई होटल और रेस्टोरेंट मालिकों को लिखित पत्र सौंपे गए हैं। पत्र में वैलेंटाइन डे से जुड़े किसी भी कार्यक्रम की अनुमति न देने को कहा गया है। साथ ही नियमों का उल्लंघन होने पर जिम्मेदारी आयोजकों की बताई गई है।

भारतीय संस्कृति का हवाला

पूनम चौधरी ने इन आयोजनों को भारतीय संस्कृति के विरुद्ध बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में गलत संदेश देते हैं और युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य सामाजिक मूल्यों की रक्षा करना है और इसी सोच के तहत विरोध दर्ज कराया गया है।

Also Read: ‘चौथा बच्चा पैदा करने पर 21 हजार, पांचवां बच्चा पैदा करने पर 31 हजार देंगे…’, हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी का बड़ा ऐलान

पुलवामा शहीदों की याद में ‘ब्लैक डे’ की मांग

संगठन ने अपील की है कि 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के बजाय पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि दिवस के रूप में मनाया जाए। क्रांति सेना ने केंद्र और राज्य सरकार से भी इस संबंध में औपचारिक घोषणा करने की मांग की है। कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहीं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.