काफी मान-मनौव्वल के बाद भी कांग्रेस नेता भूपेन बोरा 22 फरवरी को फाइनली बीजेपी में शामिल होंगे। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की पुष्टि के बाद कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने अब मोर्चा खोला है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने हिमंता बिस्वा सरमा को असम का जिन्ना करार दिया। गोगोई ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिमंता बिस्वा सरमा और भूपेन बोरा पर जमकर हमले किए। उन्होंने बोरा पर पार्टी की मीटिंग की जानकारी लीक करने का आरोप भी लगाया।
गौरव गोगोई ने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा और भूपेन बोरा के बीच करीबी रिश्तों के बारे में पहले से अफवाहें थीं, जिस उन्होंने कभी भरोसा नहीं किया। वह अक्सर हैरान रहते थे कि पार्टी की सीक्रेट मीटिंग की जानकारी हिमंत बिस्वा सरमा के करीबी पत्रकार को कैसे मिल जाती है। भूपेन बोरा के इस्तीफे से यह सच सामने आ गया है। भूपेन बोरा को बीजेपी में शामिल होने और हिमंता बिस्वा सरमा के सामने सरेंडर करने में कोई दिक्कत नहीं थी।
Also read:अफसर बनाम विधायक विवाद, स्पीकर की फटकार, ‘सम्मान से पेश आएं अधिकारी’
असम में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा ने पार्टी इस्तीफा दे दिया. उनके बीजेपी में शामिल होने को लेकर असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा कि इसका कोई भी असर चुनावी संभावनाओं पर नहीं होगा. गौरव गोगोई ने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा असम के जिन्ना हैं. असम के सीएम ने इससे पहले ने कहा था कि भूपेन बोरा 22 फरवरी को बीजेपी में शामिल होंगे गौरव गोगोई ने बुधवार (18 फरवरी 2026) को कहा कि सत्ताधारी बीजेपी में शामिल होने वाले लोग अपने राजनीतिक सफर में महत्वहीन हो गए हैं और भूपेन बोरा का भी यही हाल होगा।
गौरव गोगोई ने कहा कि बीजेपी पुराने कांग्रेस नेताओं से भरी पड़ी है, जो राज्य में कांग्रेस के 15 साल के शासनकाल में सबसे भ्रष्ट थे. असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की ओर से बोरा को कांग्रेस का आखिरी हिंदू नेता कहने पर गोगोई ने आरोप लगाया कि वह (हिमंता बिस्वा सरमा) असम के जिन्ना हैं और उन्हें नेताओं को हिंदू प्रमाण पत्र देना बंद कर देना चाहिए. कांग्रेस एक समंदर की तरह है और हम सब उसमें पानी की बूंदें मात्र हैं. कांग्रेस हमारे पूर्वजों के अस्तित्व से बहुत पहले से मौजूद है।
INPUT-ANANYA MISHRA











































