BSP विधायक उमाशंकर सिंह के घर छापे पर भड़के योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, बोले- उन्हें कैंसर है, नर्स को जाने नहीं दिया जा रहा

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह (Umashankar Singh) के लखनऊ (lucknow) और बलिया (Ballia) स्थित आवास तथा प्रतिष्ठानों पर अचानक आयकर विभाग (Income-Tax Department) ने छापेमारी की। इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक स्तर पर भी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। वही योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह (Dinesh Pratap Singh) ने इसे संवेदनहीनता का उदाहरण बताया और इसकी निंदा की।

दिनेश प्रताप सिंह का एक्स पोस्ट 

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि उमाशंकर सिंह बीते दो साल से जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे हैं और उनके सभी व्यवसाय लगभग बंद हो गए हैं। वर्तमान में वे अपने लखनऊ स्थित घर में आइसोलेशन में हैं और उन्हें नियमित इलाज की आवश्यकता है। ऐसे समय में आयकर विभाग की कार्रवाई न केवल संवेदनहीन है, बल्कि मानवता के दृष्टिकोण से भी अनुचित मानी जा रही है।

Also Read: UP: बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर इनकम टैक्स का छापा, 50 अफसरों ने घेरा घर, जांच तेज

राजनीतिक रिश्तों और व्यक्तिगत आपत्ति

दिनेश प्रताप सिंह ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि उमाशंकर उनके समधी हैं और उन्हें इलाज के दौरान भी छापे का सामना करना पड़ा। डॉक्टर और नर्सों को उनके घर में आने-जाने से रोका गया, जिससे उनकी देखभाल प्रभावित हुई। मंत्री ने चेताया कि यदि किसी भी प्रकार की अनहोनी होती है, तो इसकी जिम्मेदारी आयकर विभाग जैसी संवेदनहीन संस्था पर होगी।

न्याय और संवेदनशीलता की आवश्यकता

मंत्री ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में कोर्ट अक्सर दया के आधार पर याचिकाओं को स्वीकार करता है और दोषमुक्त कर देता है। इस मुश्किल समय में भी ऐसे संवेदनहीन निर्णय लेने वाले राजनेताओं और संस्थाओं के प्रति नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होंने प्रार्थना की कि ऐसे लोगों और संस्थाओं को विवेक और सदबुद्धि प्राप्त हो।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)