यूपी में 12 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला: सागर जैन बने प्रयागराज के डीसीपी, कई जिलों में नए एसपी और एएसपी नियुक्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने 12 IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस नए फेरबदल में सागर जैन को प्रयागराज का डीसीपी बनाया गया है, जबकि मनोज रावत को दक्षिणी संभल, आयुष विक्रम सिंह को बहराइच, विनायक गोपाल भोंसले को मेरठ जैसे महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किया गया है।

 

यूपी में 12 IPS अफसरों का तबादला, कई जिलों में नई जिम्मेदारियां

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में एक बार फिर बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। सरकार ने 12 आईपीएस अधिकारियों के नए पदों पर पोस्टिंग के आदेश जारी कर दिए हैं।

नए पद और अधिकारी:

– सागर जैन — डीसीपी, प्रयागराज
– मनोज रावत — एएसपी दक्षिणी, संभल
– आयुष विक्रम सिंह — एसपी सिटी, बहराइच
– विनायक गोपाल भोंसले — एएसपी, मेरठ
– अंतरिक्ष जैन — एएसपी ग्रामीण, बुलंदशहर
– ट्विंकल जैन — एडीसीपी, लखनऊ कमिश्नरेट
– लिपि नागयाच — एडीसीपी, वाराणसी कमिश्नरेट
– राजकुमार मीणा — एएसपी नक्सल, मिर्जापुर
– ऋषभ रुनवाल — एसपी नक्सल, सोनभद्र
– आलोक कुमार — एएसपी पूर्वी, प्रतापगढ़
– ईशान सोनी — एएसपी, जालौन
– मयंक पाठक — एएसपी ग्रामीण, सहारनपुर

Also Read: किडनी ट्रांसप्लांट से लिवर के सौदे तक….कानपुर किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट मामले में नया खुलासा


प्रयागराज और कमिश्नरेट में महत्वपूर्ण बदलाव

इस तबादले में प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी और मेरठ जैसे बड़े शहरों और संवेदनशील जिलों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। खासतौर पर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों मिर्जापुर और सोनभद्र में भी नए एसपी/एएसपी भेजे गए हैं।

 

महिलाओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

ट्विंकल जैन को लखनऊ कमिश्नरेट में एडीसीपी और लिपि नागयाच को वाराणसी कमिश्नरेट में एडीसीपी बनाया गया है।

यह तबादला पुलिस प्रशासन को नई गति देने और संवेदनशील जिलों में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है। सभी अधिकारियों को तुरंत अपने नए पदों पर जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)