बलिया में अवैध शराब माफियाओं पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3000 लीटर लहन और 25 भट्टियां ध्वस्त

बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में अवैध शराब के काले कारोबार के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक को ओमवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने की सामग्री को नष्ट कर दिया है।

रेवती थाना क्षेत्र के ग्राम भाखर और वार्ड नंबर 2 दुसाध टोली में पुलिस और आबकारी टीम ने अचानक दबिश दी। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया। संयुक्त टीम ने मौके पर लगभग 3000 लीटर लहन को बरामद कर उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया। वही शराब धधकाने वाली 25 अवैध भट्टियों को भी पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया।

Also Read : नोएडा हिंसा पर सख्त कार्रवाई जारी, कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद बोले- सरकार मजदूरों के साथ…

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर और क्षेत्राधिकार बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी के नेतृत्व में की गई। इस डिम में थाना अध्यक्ष अनुपम जायसवाल, आबकारी निरीक्षक विनय राय और उपनिरीक्षक ऋषिकेश गुप्ता सहित भारी पुलिस बल शामिल रहा।

पुलिस ने कहा क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री को जड़ से खत्म करने के लिए यह अभियान जारी रहेगा। छापेमारी के दौरान कोई वांछित आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा लेकिन लहन और भट्टियों को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। बलिया पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जनपद में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे सख्त कदम आगे भी उठाए जाते रहेंगे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)