उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद का है पूरा मामला जहां पर एक पिता और पुत्र जूस की दुकान लगाते हैं जहां पर जूस पीने आए एक युवक से पैसा मांगना पिता और पुत्र को भारी पड़ गया युवक ने लाठी डंडों से लैस होकर अन्य साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया जिसमें पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं दोनों का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है वहीं घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है
बहराइच जिले के थाना रामगांव छेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ के खजुवा गांव में जूस का पैसा माँगना एक युवक को भारी पड़ गया। दबंगों ने पिता व पुत्र की इतनी बेरहमी से पिटाई की कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पीड़ित युवक ने बताया कि वह जूस की रेहड़ी लगाकर अपना गुजर-बसर करता है। कुछ युवकों ने जूस पीने के बाद जब पैसे नहीं दिए, तो उसने अपने पैसे की माँग की। इस बात से नाराज होकर लगभग 10-15 दबंगों ने लाठी-डंडों, लोहे के पाइप और कट्टे की बट से उस पर हमला कर दिया।
घायल अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जाँच कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।












































