फर्रुखाबाद: अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत आज बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जिसने खनन माफियाओं में हड़कंप मचा दिया है।
2 जेसीबी मशीन और 3 डम्पर सीज
खनन अधिकारी ने थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के भागुनापुर–आतनपुर, चौकी नीमकरोरी इलाके में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके पर 2 जेसीबी मशीन और 3 डम्पर पकड़े गए, जिनमें अवैध रूप से मिट्टी लदी हुई थी। जांच के दौरान जब संबंधित लोगों से वैध दस्तावेज मांगे गए, तो कोई भी कागज प्रस्तुत नहीं किया जा सका।
Also Read: सावधान! ENO-Nescafe के नाम पर नकली प्रोडक्ट बेचने वाला गैंग बेनकाब, 4 गिरफ्तार
प्रशासन की कार्रवाई
प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को पुलिस की मदद से कब्जे में लेकर चौकी नीमकरोरी में खड़ा कराया और उन्हें कोतवाली मोहम्मदाबाद की अभिरक्षा में सौंप दिया गया।प्रशासन द्वारा इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और संबंधित लोगों की पहचान कर आगे की सख्त कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
जिलाधिकारी का सख्त संदेश
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद में अवैध खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
प्रशासन का सख्त संदेश दिया है की अवैध खनन अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।













































