Home UP News बाराबंकी: सरकारी स्कूल की छात्रा मोनिका यादव ने रचा इतिहास, 10वीं में...

बाराबंकी: सरकारी स्कूल की छात्रा मोनिका यादव ने रचा इतिहास, 10वीं में 96.33% अंक हासिल कर प्रदेश में बनाई पहचान, पिता बेचते हैं दूध

बाराबंकी जिले के देवा क्षेत्र स्थित किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इस्माइलपुर की छात्रा मोनिका यादव ने अपनी मेहनत और लगन से एक मिसाल कायम की है। बेहद साधारण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाली मोनिका ने यह साबित कर दिया कि कठिन परिस्थितियां सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकतीं। उनके पिता के पास मात्र दो बीघा जमीन है और वे दूध बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

हाईस्कूल में शानदार प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा में मोनिका ने 96.33 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट सूची में नौवां स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कुल 600 में से 578 अंक प्राप्त किए, जो उनके कठिन परिश्रम और अनुशासन का प्रमाण है। कई वर्षों बाद किसी सरकारी या ऐडेड स्कूल के छात्र का मेरिट सूची में आना विशेष उपलब्धि मानी जा रही है।

परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल

बेटी की इस सफलता से पिता उमेश कुमार और मां मंजू देवी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पूरे गांव और जिले में भी इस उपलब्धि की चर्चा हो रही है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार त्रिपाठी ने मोनिका को सम्मानित करते हुए उनकी इस उपलब्धि को विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया।

शिक्षकों के सहयोग से मिली सफलता

मोनिका की पढ़ाई के प्रति लगन को देखते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने हर संभव सहयोग किया। मोनिका ने भी दिन-रात मेहनत कर अपने लक्ष्य को हासिल किया। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने शिक्षकों और प्रधानाचार्य को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन के बिना यह संभव नहीं था।

Secured By miniOrange