लाइसेंसी बन्दूक से राहगीरों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

गोण्डा : गोण्डा के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को सार्वजनिक स्थान पर लाइसेंसी बन्दूक लेकर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

घटना 2 मई 2026 की है, जब पीआरवी को सूचना मिली कि गल्ला मंडी के पास एक व्यक्ति बन्दूक लेकर राहगीरों को भयभीत कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी प्रत्यूष पाण्डेय उर्फ पियूष पाण्डेय को एक लाइसेंसी 12 बोर बन्दूक के साथ पकड़ लिया।

Also Read : बाराबंकी में बड़ा एक्शन : कुख्यात ड्रग माफिया अज्जन की 6 करोड़ की संपत्ति कुर्क, कई गंभीर मुकदमे भी है दर्ज

जांच में सामने आया कि बरामद बन्दूक उसके पिता के नाम पंजीकृत है, जिसका आरोपी द्वारा बिना अनुमति दुरुपयोग किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)