मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान क्षेत्र में अवैध होर्डिंग, बैनर और विज्ञापन बोर्डों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। नगर निगम की टीम पुलिस बल और मशीनों के साथ मौके पर पहुंची तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कई दुकानदार खुद ही अपने बोर्ड हटाने लगे।
अभियान के दौरान जन्मस्थान मार्ग, प्रमुख सड़कों और बाजारों में लगे बड़े-बड़े अवैध होर्डिंग हटाए गए। अधिकारियों ने बताया कि बिना अनुमति लगे बोर्ड शहर की सुंदरता बिगाड़ने के साथ यातायात व्यवस्था में भी बाधा बन रहे थे। नगर निगम टीम ने बिजली के खंभों, सरकारी संपत्तियों और सार्वजनिक स्थानों पर लगे अवैध विज्ञापन भी हटाए। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में बिना अनुमति बोर्ड लगाने पर जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
“लगातार अभियान जारी रहेगा”
नगर निगम अधिकारियों ने साफ कहा कि धार्मिक और पर्यटन स्थलों के आसपास अवैध होर्डिंग, बैनर और कब्जों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।











































