न लग्जरी कार, न घोड़ी… ट्रैक्टर पर सवार होकर दुल्हनिया लेने निकला दूल्हा, वीडियो वायरल

रायबरेली: शादियों के इस सीजन में जहां लोग लाखों रुपये फूंककर बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज जैसी लग्जरी कारों को फूलों से सजाते हैं, वहीं रायबरेली के डलमऊ तहसील में एक दूल्हे ने ऐसी एंट्री मारी कि देखने वाले फटी आंखों से देखते रह गए। न कोई तामझाम, न बैंड-बाजे का भारी-भरकम शोर, बस ‘खेतों के राजा’ ट्रैक्टर की गड़गड़ाहट और उस पर सवार दूल्हे का वो देसी जलवा।

​जोहवा नटकी गांव में उमड़ा हुजूम

​मामला डलमऊ के जोहवा नटकी गांव का है। यहां प्रजापति परिवार में एक बारात आनी थी। गांव वाले सड़क किनारे खड़े होकर बग्घी और फूलों वाली कार का इंतजार कर रहे थे, लेकिन जैसे ही दूर से ट्रैक्टर की आवाज आई, सबकी निगाहें उधर ही टिक गईं। दूल्हा खुद स्टयरिंग थामे ट्रैक्टर चला रहा था और पीछे बाराती देसी ठाठ में झूमते चल रहे थे।

Also Read: लव मैरिज के बाद पति-पत्नी में विवाद, टंकी पर चढ़कर मांगा मुकदमा वापस

​दिखावे की दुनिया को दिया सादगी का संदेश

​सोशल मीडिया पर अब इस अनोखी बारात के वीडियो और तस्वीरें जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। ग्रामीणों की मानें तो इस बारात ने उन लोगों के मुंह पर तमाचा जड़ा है जो शादी-ब्याह में दिखावे के चक्कर में कर्ज के बोझ तले दब जाते हैं। दूल्हे ने अपनी जड़ों और ग्रामीण संस्कृति का मान बढ़ाते हुए यह संदेश दिया कि किसानी से बड़ा कोई गौरव नहीं है।
हमें अपनी जड़ों पर गर्व है। ट्रैक्टर हमारी पहचान है और खेती हमारी जान। अपनी खुशियों को अपनी संस्कृति के साथ मनाने का आनंद ही कुछ और है।

​चर्चा का विषय बना दूल्हे का ‘ट्रैक्टर प्रेम’

​परिजनों ने बताया कि दूल्हे को खेती-किसानी और अपने ट्रैक्टर से खास लगाव है। इसी वजह से उसने अपनी जिंदगी के सबसे खास दिन पर भी अपने पुराने साथी (ट्रैक्टर) को ही चुना। डलमऊ के आसपास के क्षेत्रों में यह ‘देसी बारात’ अब टॉक ऑफ द टाउन बन गई है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )