लव मैरिज के बाद पति-पत्नी में विवाद, टंकी पर चढ़कर मांगा मुकदमा वापस

प्रयागराज। शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर फाफामऊ इलाके में शनिवार को एक सनसनीखेज घटना घटी। 32 वर्षीय पल्लवी सिंह दोपहर 1 बजे 50 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। उसने टंकी पर 500-500 रुपये के नोट बिछाए और चिल्लाते हुए जान देने की धमकी दी।

सैकड़ों लोग जमा, पुलिस पहुंची मौके पर

पल्लवी की आवाज सुनकर आसपास सैकड़ों लोग जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे नीचे उतरने के लिए समझाने लगी। पल्लवी ने कहा कि उसके खिलाफ दर्ज मुकदमा गलत है। जब तक मुकदमा वापस नहीं लिया जाएगा, वह नीचे नहीं उतरेगी।

Also Read : पानी की टंकी पर 16 घंटे फंसे दो बच्चों का एयरफोर्स MI-17 हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू, गोरखपुर एयरफोर्स अस्पताल में भर्ती

9 घंटे तक चला ड्रामा

पुलिस ने उसे जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन पल्लवी 9 घंटे तक टंकी पर डटी रही। अंततः रात 10 बजे वह नीचे उतरी। पुलिस ने उसे थाने ले जाकर पूछताछ की।

लव मैरिज के बाद शुरू हुआ विवाद

पुलिस जांच में सामने आया कि पल्लवी सिंह ने मोहम्मद आलम से लव मैरिज की थी। पति ने उसके खिलाफ फाफामऊ थाने में जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पल्लवी ने भी पति के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। इसी विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया।

Also Read : सैफई में पत्रकार पर हमला : फर्जी प्रधान संदीप उर्फ डंपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

स्थानीय स्तर पर चर्चा

यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई। लोग महिला की मानसिक स्थिति और पारिवारिक विवाद पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है और मामले को सुलझाने की कोशिश कर रही है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )