बंगाल में पहली बार BJP का CM, ममता के बाद अब शुभेंदु युग शुरू

शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार सुबह ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्य में पहली बार भाजपा की सरकार बनने के अवसर पर आयोजित इस भव्य समारोह में बंगाली संस्कृति की विशेष झलक देखने को मिली।

प्रधानमंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्री रहे मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह में नरेंद्र मोदी और अमित शाह समेत भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित रहे। इसके अलावा भाजपा के सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी समारोह में भाग लिया।

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पहली बार आयोजित हुआ शपथ समारोह

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पहली बार किसी मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर राजधानी कोलकाता में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

Also Read: बंगाल में पहली बार BJP का CM, ममता के बाद अब शुभेंदु युग शुरू

सुरक्षा व्यवस्था के लिए 35 सेक्टरों में बांटा गया ग्राउंड

पुलिस ने पूरे ग्राउंड को लगभग 35 सेक्टरों में विभाजित किया था और प्रत्येक सेक्टर की जिम्मेदारी एक आईपीएस अधिकारी को सौंपी गई थी।अजय नंदा पूरे सुरक्षा प्रबंध की निगरानी कर रहे थे।

वीवीआईपी मेहमानों के लिए विशेष इंतजाम

वीवीआईपी मेहमानों के लिए ग्राउंड के शुरुआती ब्लॉकों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम में लाखों भाजपा समर्थकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण के कड़े इंतजाम किए गए थे।

ड्रोन निगरानी और ट्रैफिक पर विशेष नियंत्रण

शहर के कई इलाकों में ड्रोन और ऊंची इमारतों से निगरानी की गई। सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई, हालांकि आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को छूट दी गई। इसके साथ ही विक्टोरिया मेमोरियल के आसपास पार्किंग पर भी प्रतिबंध लगाया गया।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)