अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बड़े राजनीतिक और सामाजिक ऐलान किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार बनने पर महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही गोमती रिवरंफ्रन्ट पर महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसमें सोने का भाला लगाया जाएगा।
EVM और चुनावी व्यवस्था पर उठाए सवाल
प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव ने चुनावी प्रक्रिया और ईवीएम को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में विपक्ष को टमल्टी लेयर इलेक्शन माफियाओंट का सामना करना पड़ेगा और संवैधानिक संस्थाओं को बचाने के लिए संघर्ष करना होगा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अमेरिका, जापान, जर्मनी और इंग्लैंड जैसे देशों में सीक्रेट बैलेट से मतदान होता है, तो भारत में ऐसा क्यों नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि ईवीएम से जीतकर ईवीएम को हटाएंगे फिर चाहे साल लगे या फिर सदी लग जाए।
Also Read: ‘सपा की सरकार बनी तो गोमती किनारे महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाएंगे…’, बोले अखिलेश यादव
स्मार्ट मीटर और एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप
सपा प्रमुख ने स्मार्ट मीटर का उदाहरण देते हुए कहा कि जब तकनीक से स्मार्ट मीटर में छेड़छाड़ संभव है, तो ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने भाजपा को टझूठ बोलने वाली पार्टीट बताते हुए आरोप लगाया कि सरकारी एजेंसियों के जरिए सपा समर्थकों के वोट कटवाए जा रहे हैं। उनका कहना था कि शिकायतों के बावजूद चुनाव आयोग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा। साथ ही उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में जल्द केंद्रीय एजेंसियों की सक्रियता और बढ़ सकती है, लेकिन सपा गठबंधन किसी भी परिस्थिति में नहीं टूटेगा।
बंगाल चुनाव का हवाला, यूपी में भारी सुरक्षा बल की बात
अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां बड़ी संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई थी और चुनाव के बाद जवानों को लंबी छुट्टी दी गई। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कम से कम 10 लाख सुरक्षा कर्मियों की जरूरत पड़ेगी। उनका कहना था कि देश के दक्षिण और उत्तर-पूर्वी राज्यों में तैनात बलों को भी यूपी चुनाव में लगाया जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है और भाजपा सरकार पर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया।
मुफ्त बिजली और किसानों के मुआवजे का वादा
सपा अध्यक्ष ने किसानों से अपील की कि यदि उन्हें जमीन अधिग्रहण या अन्य मामलों में कम मुआवजा मिल रहा है, तो वे कानूनी सहायता लें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सपा सरकार बनने पर बाजार दर के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी के निर्देश के बिना किसी सरकारी कार्यालय पर न जाएं। उन्होंने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के अपने पुराने वादे को भी दोहराया और आरोप लगाया कि डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में कोई नया बिजली प्लांट स्थापित नहीं किया, जबकि केंद्र सरकार ने यूपी का बिजली कोटा भी नहीं बढ़ाया।













































