UP: 13 साल के बच्चे ने बचाई गोमती नदी में डूब रहे तीन बच्चों की जान, राजकुमार को मिला बाल वीरता सम्मान

सुल्तानपुर: गोसाईंगंज क्षेत्र में 13 वर्षीय राजकुमार निषाद ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए गोमती नदी में डूब रहे तीन बच्चों की जान बचाई।

घटना 5 मई की है जब अर्जुनपुर बेलहरी गांव के तीन बच्चे मछली पकड़ने के दौरान नहाते समय गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उसी समय पास में भैंस चरा रहे राजकुमार ने बिना अपनी जान की परवाह किए नदी में छलांग लगा दी। उसने एक-एक कर तीनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Also Read: UP: 50 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, ट्रिपल सुसाइड कांड का फरार आरोपी मथुरा-वृंदावन से दबोचा गया

राजकुमार की इस बहादुरी से तीन परिवारों में मातम छाने से बच गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने राजकुमार को बाल वीरता पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

अधिकारियों ने उसके साहस और सूझबूझ की सराहना करते हुए कहा कि राजकुमार जैसे बच्चे समाज के लिए प्रेरणा हैं। जिले भर में उसकी वीरता की चर्चा हो रही है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)