बांसडीह रोड पुलिस ने बिखेरी मुस्कान: बरामद किए गुम हुए 23 मोबाइल फोन, जिनकी कीमत लाखो में

बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना बांसीह रोड पुलिस ने विभिन्न स्थानों से गुम हुए कुल 23 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिया है। सालों की मेहनत और तकनीकी निगरानी के बाद जब लोगों को उनके खोए हुए फोन वापस मिले तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।

लाखों की कीमत पुलिस की मुश्तेदी

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर जनपद में चलाया जा रहे मोबाइल रिकवरी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। बरामद किए गए इन 23 मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 286577 रुपये आंकी गई है।

तकनीकी का सहारा, CEIR पोर्टल बना मददगार

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला और क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटी रजिस्टर पोर्टल और सर्विलांस सेल की मदद ली। थाना अध्यक्ष बांसडीह रोड वंश बहादुर सिंह ने बताया कि क्षेत्र के कई लोगों ने अपने मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी। हमारी टीम लगातार पोर्टल पर उन्हें ट्रैक कर रही थी। आज नियमानुसार सभी फोन उनके स्वामियों को सुपुर्द कर दिए गए हैं।

Also Read: मुख्यमंत्री योगी का बड़ा निर्देश – CM और मंत्रियों की फ्लीट में 50% कटौती, वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

जनता ने किया पुलिस का धन्यवाद

अपना खोया हुआ कीमती फोन और उसमें मौजूद डाटा वापस पाकर मोबाइल स्वामी भावुक नजर आए। स्थानीय नागरिकों ने बांसडीह रोड पुलिस टीम की कार्यशैली की जमकर प्रशंसा की और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)